जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से तीन हाइब्रिड आतंकी हुए गिरफ्तार, हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से पुलिस व सेना की संयुक्त टीम ने तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। कश्मीर पुलिस ने रविवार को ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों के पास से तीन एके राइफल, दो पिस्टल, नौ मैगज़ीन और 200 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बकौल पुलिस, मामले में आगे जांच जारी है।
read more at भाषा


