जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में भगोड़े घोषित 4 आतंकवादियों की संपत्तियां की गईं कुर्क
हंदवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में पुलिस ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में काम कर रहे 4 आतंकवादियों की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन चारों आतंकवादियों को भगोड़ा घोषित किया गया है। बकौल पुलिस, ये आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और आतंकवाद को पुनर्स्थापित करने व उसे फैलाने में लगे हैं।
read more at भाषा


