जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सवारियों से भरी बस पलटने से 20 लोग हुए घायल
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस पलटने से उसमें सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट, बस श्रीनगर जा रही थी व सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले शनिवार रात को बर्फ से ढकी गुलमर्ग-बूटापथरी सड़क पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोग घायल हो गए थे।
read more at News18 हिंदी


