Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए वार्षिक आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाई

short by शिव / on Wednesday, 25 January 2023
'पीटीआई-भाषा' के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में रहने वाले वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए वार्षिक आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाने की घोषणा की है। परमवीर चक्र विजेता की वार्षिक आर्थिक मदद ₹1.25 लाख से बढ़ाकर ₹1.75 लाख की गई है। वहीं अब महावीर चक्र, अशोक चक्र और कीर्ति चक्र विजेताओं को ₹1.5-₹1.5 लाख दिए जाएंगे।
read more at भाषा