जम्मू-कश्मीर में 7 सरपंचों और 30 पंचों ने प्रशासन से नाराज़गी के चलते दिया इस्तीफा
अधिकारियों ने बताया है कि रामबन (जम्मू-कश्मीर) के 2 प्रखंडों के 7 सरपंचों और 30 पंचों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने प्रशासन द्वारा सशक्तिकरण के वादों को पूरा ना किए जाने, अनावश्यक हस्तक्षेप करने और केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने देने को लेकर नाराज़गी जताते हुए इस्तीफा सौंपा है।
read more at जनसत्ता


