जम्मू-कश्मीर में अचानक ट्रेन आने पर रेलवे ब्रिज से कूदे 3 भाई-बहन, एक बच्ची की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर के बजालता में जम्मू-उधमपुर रेल मार्ग पर बुधवार सुबह रेलवे ब्रिज से गुज़रते हुए अचानक ट्रेन आने पर 3 भाई-बहन कथित तौर पर पुल से नीचे कूद गए जिसमें एक 11-वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में 12-वर्षीय लड़का व 6-वर्षीय बच्ची घायल हो गए। घटना के समय तीनों स्कूल जा रहे थे।
read more at भाषा


