जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद लौटे 2,105 प्रवासी: सरकार
राज्यसभा में बुधवार को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद से अब तक प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत 2,105 प्रवासी नौकरी के लिए घाटी लौटे। बकौल राय, पैकेज के तहत 2020-21 में 841 लोगों को नौकरी दी गई व साल 2021-22 में 1,264 लोगों की नियुक्ति हुई है।
read more at ABP न्यूज़


