Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में आतंक पीड़ितों को एमबीबीएस-बीडीएस कोर्स में मिलेगा 'रिज़र्व कोटा': सरकार

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 8 November, 2022
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में 'आतंक पीड़ितों' के लिए 'आरक्षित कोटा' रखने का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्ज़ामिनेशन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पात्र छात्र-छात्राओं को केंद्रीय पूल सिस्टम के हिसाब से आरक्षण मिलेगा लेकिन उन्हें मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी।