जम्मू-कश्मीर में इस साल नवंबर तक 3 कश्मीरी पंडितों समेत 14 अल्पसंख्यक मारे गए: राय
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर में इस साल में 30 नवंबर तक तीन कश्मीरी पंडितों समेत अल्पसंख्यक समुदायों के 14 लोग मारे गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि सरकार की आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
read more at भाषा


