जम्मू-कश्मीर में एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सेना के जवान से बरामद किया गया ग्रेनेड
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) एयरपोर्ट पर सोमवार को बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान बालाजी संपत नामक सेना के एक जवान से कथित तौर पर ग्रेनेड बरामद हुआ। तमिलनाडु निवासी संपत 42 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान है जो पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में तैनात था और वह श्रीनगर से चेन्नई जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, संपत को पुलिस को सौंप दिया गया है।
read more at Times Now नवभारत


