Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में हुआ विस्फोट, 1 जवान शहीद व 2 हुए घायल

short by अभिजात कांडपाल / on Thursday, 18 January, 2024
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुरुवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य जवान घायल हो गए। खबर के मुताबिक, यह घटना 17वीं सिख लाइट बटालियन के अधिकार क्षेत्र (एओआर) में फॉरवर्ड डिफेंस लाइन (एफडीएल) से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुई।