जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास हुए विस्फोट में सेना के पोर्टर की हुई मौत
राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुए विस्फोट में भारतीय सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई। पोर्टर राजेश कुमार सरयाह गांव (नौशेरा) के रहने वाले थे और उनका शव बरामद कर लिया गया है। इससे पहले जनवरी में नौशेरा में एक बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट के चलते एक जवान शहीद हो गया था।
read more at ABP न्यूज़


