जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश की गई नाकाम, एक पाक आतंकवादी मारा गया
भारतीय सेना ने शुक्रवार को बताया कि उसने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर भिम्बर गली सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। बकौल सेना, पाकिस्तानी आतंकवादी ने गुरुवार रात भिम्बर गली सेक्टर में हथियार और गोला-बारूद के साथ घुसपैठ की कोशिश की थी लेकिन सैनिकों ने उसके प्रयास को नाकाम कर उसे मार गिराया।
read more at ANI


