Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में घुसने से रोका गया पंजाब के सांसद सिमरनजीत सिंह मान का काफिला

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 18 October, 2022
संगरूर (पंजाब) सांसद सिमरनजीत सिंह मान के काफिले को सोमवार को जम्मू-कश्मीर में घुसने से रोक दिया गया। कठुआ ज़िलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरे से सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है। सिमरनजीत ने कहा, "सिख हूं...इसलिए...बीजेपी और आरएसएस ने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश नहीं करने दिया...यहां के लोगों से मिलकर परिस्थिति समझना चाहता था।"