Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में हैं 300 पाकिस्तानी आतंकी: बीएसएफ

short by मनीष झा / on Saturday, 16 December, 2023
बीएसएफ के कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा है, "खुफिया जानकारी मिली है कि 250-300 पाकिस्तानी आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।" उन्होंने कहा कि सेना के जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। बकौल यादव, संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।