जम्मू-कश्मीर में जैश के 4 आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद हुआ बरामद
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों के कब्ज़े से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
read more at ABP न्यूज़


