जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की साज़िश रचने के आरोपी अरबाज़ मीर को घोषित किया गया आतंकी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य अरबाज़ अहमद मीर को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया है। मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मीर पर जम्मू-कश्मीर में महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल होने समेत टारगेट किलिंग की कई घटनाओं की साज़िश रचने का आरोप है। बकौल मंत्रालय, मीर वर्तमान में पाकिस्तान में रहता है।
read more at News24 हिंदी


