जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर
सांबा (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार रात अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, जवानों ने घुसपैठिए को सीमा पार न करने की चेतावनी दी थी पर वह नहीं माना और मारा गया।
read more at भाषा


