जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाक तस्कर को मार गिराया
बीएसएफ ने सांबा (जम्मू-कश्मीर) में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराया है। बीएसएफ के मुताबिक, तस्कर रामगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश कर रहा था और उससे 4 किलोग्राम मादक पदार्थ मिला है। बकौल बीएसएफ, तस्कर को सीमा पार न करने की चेतावनी दी गई थी लेकिन वह नहीं माना।
read more at भाषा


