Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद मुगल रोड यातायात के लिए हुई बंद

short by सकुल गर्ग / on Saturday, 23 October 2021
जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीर की गली क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने के बाद मुगल रोड यातायात के लिए बंद हो गई है। गौरतलब है कि यह सड़क शोपियां ज़िले को पुंछ और राजौरी ज़िलों के साथ जोड़ती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में भी सीज़न की पहली बर्फबारी हुई है।
read more at ANI