Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के काफिले का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, जवान घायल

short by रघुवर झा / on Saturday, 18 May, 2024
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें आईटीबीपी का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त महबूबा मुफ्ती का काफिला अनंतनाग से बिजबेहरा जा रहा था।
read more at भाषा