जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकी हुए ढेर, जिस घर में छिपे थे वहां लगी आग
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकियों को ढेर कर दिया। खबर के मुताबिक, आतंकवादी जिस घर में छिपकर गोलीबारी कर रहे थे उस घर में आग लग गई है। इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है और पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ गुरुवार को शुरू हुई थी।
read more at ABP न्यूज़


