Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों को ले जा रहा वाहन नदी में गिरा, 8 जवान हुए घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 16 July 2023
गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) के बालटाल में रविवार सुबह सीआरपीएफ के जवानों को ले जा रहा वाहन सड़क से फिसलकर सिंध नदी में गिर गया जिसमें कम-से-कम 8 जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के दौरान जवान अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर जा रहे थे। घायल जवानों का बालटाल बेस कैंप अस्पताल में इलाज चल रहा है।
read more at भाषा