जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी हुआ ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार देर रात को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हथियार बरामद हुए हैं और आतंकवादी किस समूह से जुड़ा था इसका अभी पता नहीं चल पाया है। यह ऑपरेशन भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के द्वारा चलाया गया था और तलाशी अभियान जारी है।
read more at लेटेस्टली


