जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़, हथियार व गोला-बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से हथियार व गोला-बारूद बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आतंकी ठिकाने से एके सीरीज़ की राइफल व 4 मैगज़ीन समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
read more at भाषा


