जम्मू-कश्मीर में हमलावरों ने मस्जिद के बाहर सरकारी कर्मी की गोली मारकर की हत्या
राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने समाज कल्याण विभाग में तैनात सरकारी कर्मचारी मोहम्मद रज़्ज़ाक की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रज़्ज़ाक एक मस्जिद से बाहर निकले ही थे और तभी आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
read more at ABP न्यूज़


