Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जया बच्चन के 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का मज़ाक उड़ाने पर फिल्म की को-प्रोड्यूसर ने दी प्रतिक्रिया

short by रौनक राज / on Saturday, 22 March 2025
अभिनेत्री जया बच्चन के 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का मज़ाक उड़ाने व उसे फ्लॉप बताने पर फिल्म की को-प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने कहा है, "मैम को बॉक्स ऑफिस के नंबर्स देखने चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म ने बहुत अच्छा मुनाफा कमाया। सैक्निल्क के मुताबिक, ₹18 करोड़ में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में ₹316.97 करोड़ का कारोबार किया।