जयंत सिन्हा ने बीजेपी के कामों से बनाई दूरी व नहीं डाला वोट, पार्टी ने भेजा नोटिस
बीजेपी ने पार्टी के कार्यों में रुचि न लेने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस भेजा है। पार्टी ने नोटिस में लिखा कि सिन्हा ने अपनी संसदीय सीट हज़ारीबाग (झारखंड) से बीजेपी उम्मीदवार मनीष जायसवाल के लिए प्रचार नहीं किया और लोकसभा चुनाव में वोट भी नहीं डाला। हज़ारीबाग में सोमवार को मतदान हुआ था।
read more at जनसत्ता


