Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जयपुर कोर्ट ने रेप के आरोपी क्रिकेटर यश दयाल की ज़मानत याचिका की खारिज

short by Himanshu / on Wednesday, 24 December 2025
आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल को जयपुर की पॉक्सो कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। नाबालिग के साथ रेप और यौन शोषण मामले में कोर्ट ने क्रिकेटर की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि ऐसा नहीं लगता कि आरोपी को गलत फंसाया गया है।