Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जयपुर में तिरंगे से पसीना पोछते दिखे BJP MLA बालमुकुंदाचार्य, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

short by मनीष झा / on Thursday, 15 May, 2025
राजस्थान के जयपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य तिरंगे झंडे से अपना पसीना पोछते हुए नज़र आए जिसका वीडियो सामने आया है। बालमुकुंदाचार्य के तिरंगे से पसीना पोंछने का वीडियो सामने आने के बाद राजस्थान कांग्रेस ने 'X' पर लिखा, "तिरंगे का अपमान, कब तक सहेगा हिंदुस्तान? बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य माफी मांगो।"
read more at 'X'