जयपुर में नामी कंपनी का खाने-पीने का 30,000 kg एक्सपायरी डेट वाला सामान हुआ ज़ब्त
जयपुर (राजस्थान) में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 'मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर' के गोदाम से करोड़ों रुपए का एक्सपायरी डेट वाला अमूल कंपनी का 30,000 किलोग्राम माल ज़ब्त किया है जिसे डेट मिटाकर बेचने की तैयारी थी। फर्म के मालिक गगन आहूजा ने मुताबिक, कंपनी के माल लेने से मना करने पर यूट्यूब पर डेट बदलकर माल बेचने का तरीका सीखा था।
read more at इंडिया टीवी


