जयपुर में नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक को घूस लेते हुए रंगे हाथों किया गया अरेस्ट
ऐंटी-करपश्न ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में नगर निगम के एक स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार को ₹6,000 की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बकौल एसीबी, कुमार ने सफाई कर्मचारी से हाज़िरी माफी और काम में राहत देने के लिए रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने सफाई कर्मचारी के बेटे की शिकायत पर यह कार्रवाई की।
read more at भाषा


