जयपुर में 59 वर्षीय महिला के पेट से निकाली गई 28.6KG की गांठ, 3 घंटे चली सर्जरी
जयपुर के SMS अस्पताल में डॉ. जीवन कांकरिया की टीम ने 59 वर्षीय महिला के पेट से 28.6 किलोग्राम की 'रेट्रोपेरिटोनियल सारकोमा' गांठ निकाली है। डॉक्टर ने बताया की इस सर्जरी में 3 घंटे से ज्यादा समय लगा। डॉक्टर के मुताबिक, ट्यूमर के आगे 'यूरेटर' होने के कारण उसे ट्यूमर से सुरक्षित रूप से अलग करना सबसे मुश्किल काम था।
read more at Inshorts


