जयपुर के वैक्स म्यूज़ियम में विराट कोहली के मोम के पुतले का किया गया अनावरण
जयपुर के वैक्स म्यूज़ियम में गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के मोम के पुतले का अनावरण किया गया। म्यूज़ियम के संस्थापक निदेशक अनूप श्रीवास्तव ने कहा, "पर्यटकों की राय थी कि विराट का मोम का पुतला यहां होना चाहिए।" म्यूज़ियम में पहले से पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पुतले मौजूद हैं।


