Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जयपुर में 4 बड़े ब्रैंड की पैकिंग में 10,000 लीटर से अधिक नकली घी हुआ बरामद

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 22 February, 2024
राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने जयपुर में श्री श्याम सेल्स कॉरपोरेशन के गोदाम से 4 बड़े ब्रैंड की पैकिंग में 10,465 लीटर नकली घी बरामद किया है। गोदाम में नामी ब्रैंड्स से मिलती-जुलती डिज़ाइन में नकली घी की पैकिंग की जा रही थी। गोदाम के संचालक श्रवण सिंह शेखावत को गिरफ्तार कर लिया गया है।