जयपुर सीरियल ब्लास्ट में फांसी की सज़ा पाने वाले 4 दोषियों को राजस्थान हाईकोर्ट ने किया बरी
राजस्थान के जयपुर में 13 मई, 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने फांसी की सज़ा पाने वाले चार दोषियों को बरी कर दिया है। सैफ, सैफुर्रहमान, सलमान और सरवर आज़मी नामक इन चारों दोषियों को ट्रायल कोर्ट ने दिसंबर 2019 में फांसी की सज़ा सुनाई थी। धमाकों में 71 लोगों की मौत हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


