Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जयमाला के बाद यूपी में 2 लड़कियों संग शराब-सिगरेट पीता मिला दूल्हा, दुल्हन ने तोड़ी शादी

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 26 November, 2024
कानपुर (यूपी) के एक गेस्ट हाउस में रविवार रात जयमाला के बाद दूल्हा कार में 2 लड़कियों संग शराब-सिगरेट पीता मिला जिसकी जानकारी होने पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ और बारात लौट गई। दूल्हा पक्ष ने आरोप लगाया है कि दुल्हन के परिवार ने उनके गहने रख लिए।