जयशंकर ने 20 सेकेंड में निपटाई पाक PM शरीफ से अभिवादन की औपचारिकता
इस्लामाबाद में एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं के लिए आयोजित हुए डिनर के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। दोनों ने इस दौरान सिर्फ 20 सेकेंड तक स्टेज शेयर किया। गौरतलब है, यह 9 साल में किसी भारतीय मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा है।
read more at News 18 हिंदी


