Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जयशंकर ने ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमले के बाद समझाई 'हिंद महासागर की असलियत'

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 7 March, 2026
अमेरिकी सबमरीन द्वारा हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत को डुबोए जाने पर जारी डिबेट के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है, "कृपया हिंद महासागर की सच्चाई को समझिए।" उन्होंने हिंद महासागर में विदेशी ताकतों का उल्लेख करते हुए डिएगो गार्सिया द्वीप का उदाहरण दिया जिस पर दशकों से यूके और अमेरिका के मिलिट्री बेस हैं।