Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जर्मनी में उत्सव के दौरान शख्स ने किया चाकू से हमला, 3 लोगों की हुई मौत व 6 घायल

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 24 August, 2024
सोलिंगन (जर्मनी) में शुक्रवार रात एक उत्सव के दौरान एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें कम-से-कम 3 लोगों की मौत हो गई। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हमले में 6 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। बकौल पुलिस, हमलावर फरार है और अभी उसके बारे में बहुत कम जानकारी मिली है।