Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज़ ने राष्ट्रपति मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की

short by पीयूषा शर्मा / on Saturday, 25 February, 2023
जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज़ ने भारत में अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और जर्मनी नई और उभरती वैश्विक चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, "लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने में भारत और जर्मनी के उद्देश्य एक जैसे हैं।"