जर्मन यूट्यूबर ने भारतीय फल विक्रेताओें को लेकर शेयर किया गाली वाला वीडियो, हुई आलोचना
भारत आए जर्मन यूट्यूबर क्रिश्चिएन बेट्ज़मैन ने फल विक्रेताओं को लेकर एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में अपलोड किया था जो उन्होंने आलोचना के बाद डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा था, "हर फ*** दिन...ये अपने फ*** अनानास बेचने के लिए चिल्लाते रहते हैं।" एक सोशल मीडिया यूज़र ने वीडियो पर कहा, "करोड़ों व्यूज़ के लिए भारत घूमना...और गालियां भी देना।"


