जल्दी जगाया तो नाराज़ पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटा, फिर खुद को गोली से उड़ाया
हाथरस (यूपी) में सुबह जल्दी जगाने पर नाराज़ पति ने झगड़े के दौरान पत्नी को पहले बुरी तरह से पीट दिया और फिर उसने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले शख्स ने साले को फोन कर कहा था, "अपनी बहन का ख्याल रखना।" पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया है।
read more at हिन्दुस्तान


