जलियांवाला बाग नरसंहार के गुनहगार जनरल डायर ने अपने आखिरी दिनों में क्या कहा था?
13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग (अमृतसर) में ब्रिटिश ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड डायर के आदेश पर नरसंहार हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1927 में आर्टेरिओस्क्लेरोसिस से उसकी मौत हुई थी। एक किताब के अनुसार, आखिरी दिनों में डायर ने कहा था कि 'मैं मरने के बाद ईश्वर से पूछना चाहता हूं कि मैंने अमृतसर में सही किया था या गलत।'
read more at हिन्दुस्तान


