जवानी में अश्लील थिएटर किया करती थी, गलती का एहसास होने पर भाग निकली: सीमा पाहवा
अभिनेत्री-फिल्ममेकर सीमा पाहवा ने बताया है कि जवानी में वह एक पंजाबी थिएटर ग्रुप का हिस्सा हुआ करती थीं जिसे अश्लील थिएटर कहा जाता था क्योंकि उसके डायलॉग दोहरे अर्थ वाले होते थे। उन्होंने बताया, "मुझे पंजाबी नहीं आती थी। वे दूसरों से ज़्यादा पैसे देते थे। जब एहसास हुआ कि यह गलत है तो मैं वहां से भाग गई।"


