छत्तीसगढ़ में बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से 13 गांवों में 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के बगिया में ₹79.38 करोड़ की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया है। इससे 13 गांवों के 3,921 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा और 8,454 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई होगी। गौरतलब है कि यह छत्तीसगढ़ की पहली मोबाइल-संचालित आधुनिक सिंचाई परियोजना है।
read more at Republicbharat


