जशपुर में कार से कुचले जाने पर मरने वाले शख्स के परिजन को ₹50 लाख देगी छत्तीसगढ़ सरकार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान एक तेज़ रफ्तार गाड़ी द्वारा कुचले जाने पर मरने वाले गौरव अग्रवाल नामक शख्स के परिवार को ₹50 लाख मुआवज़ा देने का ऐलान किया है। बकौल मुख्यमंत्री, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और एक पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


