जस्टिस वर्मा के घर पर कैश मिलने के मामले में CJI ने मांगा इस्तीफा, उन्होंने किया इनकार
सीजेआई संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से मिले कैश के मामले में उनसे इस्तीफे की मांग की है। हालांकि, न्यायमूर्ति वर्मा ने इससे इनकार कर दिया है। सीजेआई खन्ना ने न्यायाधीशों के 3 सदस्यीय जांच पैनल की रिपोर्ट व न्यायमूर्ति वर्मा का जवाब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।


