जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश, ली शपथ
जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उम्मीद है कि जस्टिस सूर्यकांत फरवरी 2027 में अपने रिटायरमेंट तक यह पद संभालेंगे।
read more at X


