Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जसप्रीत बुमराह ने जीता दिसंबर महीने का ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 14 January, 2025
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने दिसंबर 2024 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के डेन पैटरसन को पछाड़कर यह अवॉर्ड हासिल किया। गौरतलब है, बुमराह ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3 टेस्ट में 14.22 की औसत से 22 विकेट लिए थे।